सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती
नेताओं ने किया माल्यार्पण, सामाजिक उत्थान के विचारों को किया याद

रामबाबू विश्वकर्मा
सह संपादक दमदार टीवी न्यूज
बांदा। समाजवादी पार्टी कार्यालय, बिजली खेड़ा, बांदा में बोधिसत्व महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मिष्ठान वितरण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वर्मा उपस्थित रहीं। अध्यक्षीय संबोधन में मधुसूदन कुशवाहा ने महात्मा फुले के जीवन, संघर्ष और समाज सुधार में उनके योगदान को विस्तार से बताया। वहीं लोकसभा प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव ने उनके द्वारा किए गए सामाजिक उत्थान के कार्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता ‘राजा’, बाबा वाहिनी की अध्यक्षा सुमन दिवाकर, नरैनी विधानसभा अध्यक्ष मुन्ना पटेल, तिंदवारी विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद निषाद, बांदा विधानसभा अध्यक्ष लालमन यादव, जिला सचिव वीरेंद्र गुप्ता ‘बाबू’, नीलू सिंह, पुष्पेंद्र चुनिले, वरिष्ठ नेता दिनेश अनुरागी, रामबाबू वर्मा, इरफान खान, नंद किशोर यादव, नगर अध्यक्ष कुतैबा जमा, रियाज अली, राम बाबू यादव, अंकित दिवाकर, रवींद्र कुमार भारतीय, राकेश प्रसाद सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एजाज खान ने किया।



