E-Paperhttps://damdaartvnewslive247.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीलोकल न्यूज़

गंगा उत्सव पर बांदा में भव्य महारती और दीपोत्सव का आयोजन

मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय और प्रभागीय वन अधिकारी अरविन्द कुमार रहे मुख्य अतिथि ,रंगोली प्रतियोगिता

 

गंगा उत्सव पर भव्य महाआरती और दीपोत्सव का आयोजन

बांदा में गंगा उत्सव के शुभ अवसर पर भव्य महाआरती और दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जिला गंगा समिति बांदा, विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति और गंगा और समग्र कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में भव्य दीपोत्सव और गंगा आरती का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में शामिल हुए गणमान्य अधिकारी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभागीय वन अधिकारी अरबिंद कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम में भव्य रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और गंगा मईया की भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद रहे गणमान्य लोग

कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति, संजय काकोनिया, अनीता गुप्ता, रोशनी प्रजापति, ज्योति प्रजापति, पूजा प्रजापति, प्रियांशु मिश्रा और अन्य श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का संचालन संजय काकोनिया ने किया। इस अवसर पर गंगा जी की महिमा और महत्व पर चर्चा की गई और सभी ने गंगा जी की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!