E-Paperhttps://damdaartvnewslive247.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशयूपीराज्यलोकल न्यूज़

यमुना में नहाने उतरे सिपाही की डूबने से मौत, 5 घंटे बाद मिला शव

चिल्ला थाने में तैनात 27 वर्षीय अनुराग सिंह भदौरिया का पैर फिसलने से हुआ हादसा, गोताखोरों ने पांच घंटे की तलाश के बाद नदी के बीच से निकाला शव।

यमुना में नहाने उतरे सिपाही की डूबने से मौत, पांच घंटे बाद मिला शव

 

चिल्ला/बांदा।चिल्ला थाने में तैनात 27 वर्षीय सिपाही की यमुना नदी में नहाते समय पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब पांच घंटे तक तलाश अभियान चलाया,जिसके बाद नदी के बीच से शव बरामद कर लिया गया।घटना से पुलिस विभाग और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, चिल्ला थाने में तैनात सिपाही अनुराग सिंह भदौरिया पुत्र महेंद्र सिंह भदौरिया रविवार को यमुना पुल के उस पार ललौली थाना क्षेत्र स्थित एक परचून की दुकान पर अपनी बाइक खड़ी कर करीब दो किलोमीटर पैदल नदी किनारे पहुंचे।कपड़े उतारकर नहाने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए।देखते ही देखते वह डूब गए।नदी किनारे मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।मौके पर चिल्ला थाना प्रभारी आनंद साहू,सीओ सदर सौरभ सिंह,पपरेंदा चौकी प्रभारी अंश त्यागी तथा ललौली थाना पुलिस पहुंची।स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब पांच घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद सिपाही का शव नदी के बीच से बरामद कर लिया गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों के अनुसार अनुराग सिंह भदौरिया की शादी 24 नवंबर 2024 को कानपुर के सरसौल-महाराजपुर निवासी सेजल सिंह से हुई थी। उनका चार माह का पुत्र शिवांश सिंह है।बेटे की मौत की खबर से मां शांति देवी,पत्नी सेजल सिंह और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक के पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि उनका परिवार कानपुर के सरसौल में रहता है और उनकी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है।अनुराग की तैनाती 26 मई 2026 को चिल्ला थाने में हुई थी।इससे पहले वह कमासिन थाने में तैनात थे।अनुराग परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी एक बहन नेहा सिंह हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।वहीं, मृतक के ससुर रनबीर सिंह तोमर,जो चरखारी में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात हैं, ने बताया कि सेजल उनके दो बच्चों में सबसे बड़ी हैं।इस हादसे से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है

बाइट – सौरभ सिंह सीओ सदर ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!