E-Paperhttps://damdaartvnewslive247.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

जिला युवा कांग्रेस में 9 युवाओं का स्वागत, सदस्यता ग्रहण कर बोले राजेश दीक्षित— युवा ही राष्ट्र के निर्माता

स्टेशन रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन, राहुल गांधी की नीतियों से प्रेरित होकर राष्ट्र निर्माण में निभाने का लिया संकल्प

*जिला युवा कांग्रेस बांदा में 9 युवाओं ने गृहण की सदस्यता, राजेश दीक्षित बोले -युवा ही राष्ट्र के निर्माता*

 

*बांदा*- जिला युवा कांग्रेस बांदा में आज युवाओं ने आगे बढ़कर युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, जिला कांग्रेस कार्यालय स्टेशन रोड बांदा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में निम्नांकित युवाओं ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की दिव्यांश वर्मा, मृत्युंजय तिवारी, रवि, सत्यम सिंह, कुलदीप कुमार, कन्हैया गुप्ता, पंकज सिंह, राहुल सिंह, आकाश गुप्ता ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, इन्हें जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य सिंह एडवोकेट ने सदस्यता ग्रहण कराई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि “यह ऐसा दौर चल रहा है जब युवाओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है क्योंकि युवा ही आगे के राष्ट्र निर्माता है, कांग्रेस पार्टी युवाओं का आवाह्न करती है कि राहुल गांधी की नीतियों से प्रेरणा लेते हुए कांग्रेस से जुड़े और राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभाएं।”

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य सिंह एडवोकेट ने कहा कि कि “हमारे नेता राहुल गांधी चाहते हैं युवा आगे आए कांग्रेस में जिम्मेदारियां संभाले, आप आगे के देश के निर्माता है, भविष्य है।”

युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों को पार्टी की ओर से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बैठक में ए आई सी सी सदस्य रमेशचन्द्र कोरी, कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, जिला महासचिव कालीचरण निगम, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, गोविन्द नारायण, डॉ के पी सेन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!