यूपी

तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी में मारी टक्कर, बच्ची सहित तीन घायल

चालक फरार, स्कूटी जलकर खाक — पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे

 

बांदा। अतर्रा थाना क्षेत्र के तेरा गांव के पास गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बालू की खदान जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार आठ वर्षीय बच्ची सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

काफी दूरी तक घसीटता चला गया डंपर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद डंपर चालक ने वाहन नहीं रोका और स्कूटी को करीब 20 मीटर तक घसीटता चला गया। घर्षण से स्कूटी में आग लग गई और कुछ ही देर में वह जलकर खाक हो गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग दौड़कर मदद के लिए पहुंचे।

घायलों को अतर्रा सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर

सूचना पाकर अतर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतर्रा भेजा गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर तीनों को मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर कर दिया। घायलों में आठ वर्षीय बच्ची, उसकी मां और एक अन्य युवक शामिल बताए जा रहे हैं।

चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद डंपर चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी पर एसडीएम अतर्रा, सीओ अतर्रा सहित आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार डंपर चालकों पर रोक लगाने की मांग की और कहा कि खदानों की ओर जाने वाले ट्रक आए दिन हादसे का कारण बन रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!