https://damdaartvnewslive247.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशयुवायूपीराजनीतिराज्य

अतर्रा में बसपा की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

बहन मायावती के निर्देशों पर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर दिया गया जोर

*अतर्रा में बसपा की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, बहन मायावती के निर्देशों पर अमल के निर्देश*

 

*बांदा* – दिनांक 27-05-2026 को बहुजन समाज पार्टी की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक जनपद बांदा के अतर्रा कस्बे में संपन्न हुई। बैठक आदरणीया सुश्री बहन कुमारी मायावती जी के दिशा निर्देशन में आयोजित की गई। 

 

बैठक में जनपद बांदा एवं चित्रकूट के जिला और विधानसभा स्तर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों को बहन जी द्वारा दिए गए निर्देशों पर सख्ती से अमल करने के निर्देश दिए गए।

 

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष व बुंदेलखंड प्रभारी गयाचरन दिनकर मौजूद रहे। साथ ही मंडल प्रभारी बल्देव प्रसाद वर्मा, रामशरण अनुरागी, अवधेश कुमार दिनकर, बांदा जिलाध्यक्ष रामसेवक प्रजापति, चित्रकूट जिलाध्यक्ष शिवबाबू एडवोकेट, पूर्व मंडल प्रभारी लल्लू प्रसाद निषाद, मुहम्मद असलम खांन एडवोकेट, सुखलाल बौद्ध,कौशलेंद्र एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह वर्मा, राजकुमार कुशवाहा सहित सैकड़ों वरिष्ठ पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!