फतेहगंज में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में अदा की गई बकरीद की नमाज
देश में अमन-चैन और भाईचारे की मांगी गई दुआ, सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

फतेहगंज में भाईचारे और अमन के माहौल में अदा हुई बकरीद की नमाज
बांदा। फतेहगंज कस्बे में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व पूरे धार्मिक उत्साह, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मौलाना साजिद खान ने तय समय पर ईद की नमाज अदा कराई।
नमाज के दौरान देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी गई। नमाज समाप्त होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया।
त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगों ने पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ बकरीद का त्योहार मनाया।
इस अवसर पर रफीक खान, अजीम खान, सिराज खान, हिसामुद्दीन, शमशाद खान, राज खान, सुलेमान, जहांगीर, सिकंदर, जमीला खान, शहाबुद्दीन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पूरे क्षेत्र में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की मिसाल देखने को मिली।



