https://damdaartvnewslive247.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

ओवरलोड ट्रकों पर सख्ती की मांग, जेडीयू ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

प्रतिबंधित समय में भारी वाहनों के संचालन पर उठाए सवाल, सड़क हादसों को लेकर जताई चिंता

ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जेडीयू ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

 

  1.  बांदा जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने आज चित्रकूट धाम मंडल के मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए जनपद बांदा में प्रतिबंधित समय के दौरान ओवरलोड ट्रकों के अवैध संचालन एवं लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर तत्काल कठोर कार्यवाही की मांग की। उन्होंने कहा कि ओरन-बिसंडा मार्ग में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है और लगातार हो रही दुर्घटनाओं में निर्दोष लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग केवल औपचारिकताओं तक सीमित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन द्वारा भारी वाहनों के संचालन हेतु समय निर्धारित किए जाने और नो-एंट्री व्यवस्था लागू होने के बावजूद दिनदहाड़े ओवरलोड ट्रक खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जो प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसके संरक्षण में ये वाहन संचालित हो रहे हैं। शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि परिवहन विभाग, पुलिस विभाग एवं खनन विभाग की निष्क्रियता के कारण ओवरलोड ट्रकों द्वारा नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और यह आम जनता की सुरक्षा के साथ सीधा खिलवाड़ है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग की कि प्रतिबंधित समय में भारी वाहनों एवं ओवरलोड ट्रकों के संचालन पर तत्काल पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, संयुक्त टीम बनाकर प्रतिदिन सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए, संरक्षण देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्यवाही की जाए, मुख्य मार्गों एवं खनन क्षेत्रों में स्थायी चेकपोस्ट तथा इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता एवं घायलों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनता अब जवाब चाहती है और प्रशासन को इस गंभीर विषय पर तत्काल प्रभावी कदम उठाने होंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!