बांदा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
बांदा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

आर. बी. विश्वकर्मा
सह संपादक दमदार टीवी न्यूज
बांदा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जनपद बांदा में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव तथा नगरीय क्षेत्रों के मुहल्लों में बोधिसत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े धूमधाम, हर्षोल्लास एवं मिष्ठान वितरण के साथ मनाई गई।
अखिलेश यादव के नेतृत्व में बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने का संकल्प
इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि सभी समाजवादी साथी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने के लिए संकल्पित हैं, जिससे देश में अमन, चैन और तरक्की के रास्ते प्रशस्त होंगे।
बाबा साहब के जीवन और संघर्ष पर डाला गया प्रकाश
यूजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी ‘विदित’ ने अपने संबोधन में बाबा साहब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्ष, विचारधारा और देश के प्रति योगदान को विस्तार से बताया।
सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष इमरान अली राजू, शमीम बांदवी, जिला मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता ‘राजा’, मुमताज अली, शेखर शर्मा, लालमन यादव, रवि दिवाकर, जितेंद्र यादव, अरुण यादव, कुतैबा जमा खान, राजन चंदेल, अबरार सिद्दकी, जिला सचिव कुदरत उल्ला, निलेश श्रीवास, जनमेजय सिंह, आमिर खान ‘मन्नी’, नासिर खान, फूल सिंह यादव, आर.के. समुद्र, महेंद्र यादव, रियाज अली, नेतराम वर्मा, राजेश यादव, संजय यादव, सुनील यादव, अर्जुन अनुरागी, बबलू श्रीवास सहित सैकड़ों की संख्या में नेता, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे




