राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ तिन्दवारी ने खंड शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल जी से की शिष्टाचार भेंट
1 सितंबर को देशभर के विद्यालयों में मनाया जाएगा हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम, सहयोग का मिला आश्वासन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ तिन्दवारी ने खंड शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल जी से की शिष्टाचार भेंट
संवाददाता-पूरन राय बांदा
बांदा -राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ इकाई तिंदवारी के अध्यक्ष श्री बाबूराम वर्मा एवं महामंत्री श्री धनंजय सिंह प्रजापति जी ने अपने पदाधिकारी के साथ BRC तिंदवारी में जाकर आगंतुक खंड शिक्षा अधिकारी श्री मती आभा अग्रवाल जी को बुके एवं डायरी भेंट कर ब्लॉक में कार्यभार ग्रहण करने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वाधान में 1 सितंबर 2025 को देश के 5 लाख से अधिक विद्यालयों में मनाए जाने वाले “हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम की संकल्प पत्र खण्ड शिक्षा अधिकारी तिंदवारी को भेंट करते हुए शिक्षा, शिक्षक एवं विद्यालय गरिमा बनाए रखने के लिए *हमारा विद्यालय विद्यालय हमारा स्वाभिमान* कार्यक्रम सम्पन्न कराने हेतु सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी महोदया ने पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उपस्थित पदाधिकारियो द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी महोदया का आभार व्यक्त किया गया।
- शिष्टाचार भेंट में ब्लॉक अध्यक्ष बाबूराम वर्मा, महामंत्री धनंजय सिंह, वरिष्ठ शिक्षक प्रतिनिधि जे पी सिंह,कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश,महेन्द्र,मातादीन प्रजापति, शिवबरन,संरक्षक उदय भान, विश्राम,संतोष कुमार पाल आदि उपस्थित रहे ।




