https://damdaartvnewslive247.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्य

तिंदवारी में दिव्यांगजनों के लिए लगा चिन्हांकन कैंप

सहायक उपकरण एवं योजनाओं की दी गई जानकारी

 

बांदा। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बांदा द्वारा विकासखंड तिंदवारी में दिव्यांगजनों के हितार्थ सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु चिन्हांकन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में क्षेत्र के बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित हुए और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण

कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सक डा. विकासद्वीप गुलाटियां, डा. एन.एन. मिश्र एवं डा. शिवबरन सिंह ने दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका चिन्हांकन किया। वहीं विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी किशन बाबू तथा रामसिया ने व्यवस्थाओं का संचालन करते हुए लाभार्थियों का पंजीकरण कराया।

दिव्यांग प्रमाण पत्र व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण, पेंशन योजना एवं शासन द्वारा संचालित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

कैंप में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिव्यांगजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही पात्र लाभार्थियों को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया।

ग्राम विकास फाउंडेशन ने की पहल की सराहना

इस अवसर पर ग्राम विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष डा. अनिल शर्मा ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ऐसे कैंप दिव्यांगजनों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रहे हैं और इससे जरूरतमंद लोगों तक सरकारी सहायता आसानी से पहुंच रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!