https://damdaartvnewslive247.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़यूपीराज्य

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जागरूकता कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

भागवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया सुरक्षित यात्रा का संदेश

*सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन* 

 

रिपोर्ट पूरन राय बांदा

 

 बांदा -भागवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने यातायात सुरक्षा संबंधी नुक्कड नाटकों के माध्यम से सभी को किया जागरूक_ 

नवंबर माह यातायात माह के अंतर्गत भगवत प्रसाद मेमोरियल के छात्र/छात्राओं द्वारा आज दिनांक 10 नवंबर 2025 को महाराणा प्रताप चौक चौराहा बांदा पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जागरूकता संबंधी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से उपस्थित जनों को एवं सड़क से गुजरने वाले दो पहिया,चार पहिया वाहन चालकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक कर नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज जी द्वारा छात्र/छात्राओं को 2 घंटे का यातायात प्रभारी बनाकर महाराणा प्रताप चौक में चेकिंग अभियान चला सभी वाहन चालकों को हेलमेट एवं शीट बेल्ट का निरंतर उपयोग करने की सलाह दी बच्चों की सुरक्षा संबंधी बातों के असर से वाहन चालकों ने हमेशा हेलमेट एवं शीट बेल्ट का प्रयोग करने का संकल्प लिया अपर एसपी शिवराज जी ने छात्र/छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें नाबालिक अवस्था में वाहन न चलाने की अपील की गई तथा हेलमेट सीट बेल्ट की महत्ता को अपने घर में परिवार के साथ जरूर साझा करने के विषय में बल दिया ,सहायक पुलिस अधीक्षक मेविश टॉक ने छात्राओं को सुरक्षित सफर के साथ ही यातायात नियमों के पालन में बढ़ चढ़कर सहयोग करने की अपील की एवं बच्चों के द्वारा यातायात सुरक्षा संबंधी किए गए नुक्कड़ नाटक की सराहना की, पीटीओ राम सुमर यादव ने कहा कि प्रतिदिन वाहनों की चेकिंग परिवहन विभाग और यातायात विभाग के द्वारा की जाती है और उनको जागरूक करने का कार्य किया जाता है सभी लोग नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें,जिला विद्यालय निरी0 दिनेश कुमार ने छात्राओं को नशे की हालत में वाहन न चलना तथा ट्रिपलिंग सवारी से बचने के संबंध में जानकारी देते हुए हमेशा शिक्षा विभाग के सहयोग हेतु तत्पर रहने का भरोसा दिलाया । मंडलीय मास्टर ट्रेनर /समन्वयक सड़क सुरक्षा डॉ पीयूष मिश्रा ने नोडल छात्राओं से अपील की कि दुर्घटना में घायल होने वाले व्यक्तियों की मदद करने हेतु आगे आए तथा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में एक सार्थक पहल कर जनपद बांदा को आदर्श दुर्घटना रहित जनपद बनाने में मदद करें । जिला सड़क सुरक्षा समन्वयक समिति के सदस्य सुनील सक्सेना ने छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की, यातायात प्रभारी संजय मिश्रा ने उपस्थित सभी आगंतुकों का यातायात सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापित किया,टी एस आई त्रिलोकी नाथ पांडे,टी एस आई निहाल सिंह ने छात्राओं के सुंदर पहल के लिए धन्यवाद दिया। अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिव राज ने 2 घंटे का यातायात प्रभारी बनने वाली छात्राओं सार्वी श्रीवास्तव,प्राची यादव,प्रगति, अपर्णा,अनामिका आदि को समापन के दिन सम्मानित करने का आश्वासन दिया तथा कॉलेजों/विद्यालयों के साथ सामंजस्य बनाते हुए छात्र /छात्राओ द्वारा चौराहों पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम कराने हेतु डॉ.पीयूष मिश्रा के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया ये रैली महाराणा प्रताप चौक से बीएसए ऑफिस, जिला अस्पताल कैंपस होते हुए वापस महाराणा प्रताप चौक में समापन हुई रैली समापन के उपरांतअपर एसपी शिवराज जी द्वारा यातायात संबंधी शपथ ग्रहण कराई गई एवं सभी ने राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया।इस अवसर पर संभ्रांत नागरिक, प्राचार्य शिवेन्द्र श्रीवास्तव शिक्षक/ शिक्षिकाएं रविकरण ,वेद,मुनेन्द्र एवं रूचिका तथा यातायात पुलिस के सिपाही कृष्ण प्रताप, अफाक खान, ओम प्रकाश, सुरजीत आदि उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!