https://damdaartvnewslive247.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

बुंदेलखंड में आग उगल रहा सूरज, ऑरेंज अलर्ट जारी

प्रदेश के कई जिलों में 45 डिग्री के पार पारा

*बांदा देश में सबसे गर्म, भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट जारी*

 

बांदा। बुंदेलखंड समेत पूरे उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को बांदा का तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश में सर्वाधिक रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जनजीवन बेहाल कर दिया। सुबह से ही आसमान साफ रहने और तेज विकिरणीय ऊष्मन के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले दो-तीन दिनों में तापमान में लगातार प्रभावी वृद्धि दर्ज की गई है और प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। किसी प्रभावी मौसम तंत्र के सक्रिय न होने के कारण आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। इसके चलते तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आगामी दो दिनों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। इसी को देखते हुए 19 से 23 मई के दौरान प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों, विशेषकर बुंदेलखंड क्षेत्र में लू से भीषण लू चलने की आशंका के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। वहीं प्रशासन भी स्वास्थ्य सेवाओं और पेयजल व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!