बांदा जिले के अनिल वर्मा ने रचा इतिहास, इंटर में 96% के साथ जिला टॉप, प्रदेश में 8वां स्थान
यूपी बोर्ड इंटर 2026: बांदा के अनिल कुमार का जलवा, जिले में नंबर 1, प्रदेश में टॉप-10 में जगह

ब्यूरो रिपोर्ट: दमदार टीवी न्यूज लाइव 24 × 7
मेहनत का रंग लाया—बांदा के अनिल कुमार बने इंटर जिला टॉपर, प्रदेश में 8वीं रैंक
बांदा में यूपी बोर्ड 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा में अनिल कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में पहला स्थान हासिल किया है। मेधावी छात्र अनिल कुमार ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
अनिल कुमार ने प्रदेश स्तर की मेरिट सूची में भी 8वां स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
अनिल कुमार पंचमुखी इंटर कॉलेज के छात्र हैं और इनका स्थाई पता ग्राम जबरापुर जिला बांदा के रहने वाले है। उनकी इस उपलब्धि का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और माता पिता के आशीर्वाद एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया जा रहा है।
स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने अनिल कुमार की इस सफलता पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
• छात्र का नाम: अनिल कुमार पुत्र अजय कुमार
• विद्यालय: पंचमुखी इंटर कॉलेज, बघेलाबारी
• प्राप्त अंक: 96%
• जिला रैंक: प्रथम
• प्रदेश रैंक: 8वीं


