बदौसा में पशु बाजार नवीनीकरण विवाद: भूमि स्वामी ने दी जिलाधिकारी को शिकायत
सत्येन्द्र कुमार का आरोप – बिना अनुमति व सहमति के नवीनीकरण कराया गया, कार्रवाई की मांग। जिलाधिकारी ने तत्काल जांच के आदेश दिए
बदौसा (बाँदा)। थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्रा में चल रहे पशु बाजार के नवीनीकरण को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। भूमि स्वामी सत्येन्द्र कुमार पुत्र जगन्नाथ ने जिलाधिकारी बाँदा को हलफनामा देकर शिकायत की है कि उनकी भूमि पर चल रहे पशु बाजार का नवीनीकरण उनकी अनुमति और सहमति के बिना कराया गया है। नवीनीकरनण निरस्त कर अभी आरोपियों के ख़िलाफ़ दंडात्मक कार्यवाही की मांग की है।
सत्येन्द्र कुमार का कहना है कि गाटा संख्या 4551, रकबा 0.205 हे. में से 0.175 हे. भूमि उनके और उनकी पत्नी के नाम दर्ज है। इस भूमि को वर्ष 2024-25 हेतु पुष्पेन्द्र सिंह को किराए पर दिया गया था। अनुबंध की अवधि 31 मार्च 2025 तक ही थी। इसके बाद उन्होंने किसी भी प्रकार का नया एग्रीमेंट या शपथपत्र नहीं दिया। बावजूद इसके जिला पंचायत बांदा के अधिकारियों की मिलीभगत से नवीनीकरण करा लिया गया। सतेंद्र कुमार ने पशुबाजार के नवीनीकरन निरस्त करके उपरोक्त लोगो के ख़िलाफ़ दंडात्मक कार्यवाही की मांग की है।
इस मामले में जब मीडिया ने जिला पंचायत बाँदा के अपर मुख्य अधिकारी अरविंद आनंद से संपर्क करने की कोशिश की तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
प्रार्थना पत्र और शपथपत्र पर कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी बाँदा ने जिला पंचायत बाँदा के अपर मुख्य अधिकारी को मामले की तत्काल जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए
हैं।




