यूपीराजनीति

समाजवादी पार्टी बांदा विधानसभा की बैठक सम्पन्न

2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंककर अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना है।

 

बांदा, 5 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी बांदा विधानसभा की बैठक आज विधानसभा सभा अध्यक्ष लालमन यादव के कैंप कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नेता लोधी महेंद्र पाल वर्मा और शेखर शर्मा उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में शेखर शर्मा ने कहा कि “मैं सांसद, विधायक या जिलाध्यक्ष नहीं हूं, लेकिन हर कार्यकर्ता अपनी समस्या मुझसे साझा कर सकता है, जिसका समाधान मैं तीस मिनट में करूंगा।” उन्होंने संगठन को मज़बूत और सक्रिय बनाने पर ज़ोर दिया।

जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि “समय विपरीत है, लेकिन कार्यकर्ताओं को धैर्य रखना होगा। जिस तरह 2024 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की नींव हिलाई गई थी, उसी तरह 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंककर अखिलेश भैया को मुख्यमंत्री बनाना है।”

सभा अध्यक्ष लालमन यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि “सांसद और जिलाध्यक्ष भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा अधिकारियों पर टिप्पणी और अपमानजनक व्यवहार पर भी उनका मौन रहना यह साबित करता है कि दोनों भाजपा के एजेंडे पर चल रहे हैं। सांसद निधि के कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं को लाभ पहुंचाने वाले हैं।”

कार्यक्रम का संचालन रवि दिवाकर ने किया। इस अवसर पर छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता राजा, नगर अध्यक्ष कुतैबी जमा रियाज अली, पंकज यादव, नौशाद अली, नेतराम वर्मा, अर्जुन अनुरागी, प्रदीप यादव, बंशगोपाल नामदेव, शिव विलास कुशवाहा, दीपक पटेरिया, राजेश भारती, राजू तोमर, प्रमोद कुमार, मुन्नू सिंह सहित जोन, सेक्टर और बूथ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!