https://damdaartvnewslive247.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशयूपीराज्यलोकल न्यूज़

घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

कमासिन के मुसीवा गांव में हादसा, पुलिस और राजस्व टीम ने किया मौके का मुआयना

घर में लगी आग ने किया सब कुछ तबाह, पुलिस पहुंची मौके पर राजस्व निरीक्षक ने किया मौका मुआयना 

 

बांदा जनपद के कमासिन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुसीवा में बुधवार की देर शाम लगभग सात बजे एक घर में अचानक आग लग जाने से कोहराम मच गया, बता दे कि आग लगने की जानकारी होते ही आनन्-फानन में घरवालों और पड़ोसियों ने आग पर काबू पाने के लिए तमाम प्रयास किए, लेकिन कई घंटों पश्चात किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक आग ने काफी कुछ जलाकर राख कर दिया। हालांकि इस घटना में किसी को जान माल की कोई हानि नहीं हुई। इस घटना की जानकारी होते ही कमासिन थाना प्रभारी भास्कर मिश्रा अपनी टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार घर में आग लगने का कोई कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका साथ ही लगभग 4 से 5 लाख तक के नुकसान की बात कही गई। हालांकि राजस्व निरीक्षक को जानकारी देने पर मौके पर आए और आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। घर में रहने वाले ज्ञानचन्द्र और रामसजीवन ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी कोई जानकारी नहीं है लेकिन घर में रखा अनाज, भूषा और घर का खपरैल आदि जलकर राख हो गया है। वहीं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया है कि आग के लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन घरवालों का काफी नुकसान हो गया है हालांकि संबंधित अधिकारी लोगों ने मौका मुआयना कर लिया है। पीड़ित परिवार की हर सम्भव मदद की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!