टॉप न्यूज़यूपीराज्य

बांदा में सरदार पटेल जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” — एकता के संदेश के साथ दौड़ा शहर

नवाब टैंक स्थित अटल पार्क से निकली एकता दौड़ में छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

*बांदा में सरदार वल्लभ पटेल जयंती पर रन फार यूनिटी का आयोजन*

संवाददाता-पूरन राय

बांदा -बांदा जनपद के नवाब टैंक स्थिति अटल पार्क में आज सरदार वल्लभ पटेल जी की जयंती के अवसर पर रन फार यूनिटी के उद्देश्य के साथ शहर में दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न हिस्सों से लोग इकट्ठा हुए और सरदार वल्लभ पटेल की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लिया।

 

*एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए आयोजित हुआ कार्यक्रम*

 

रन फार यूनिटी का उद्देश्य देश में एकता और अखंडता की भावना को बढ़ावा देना है। सरदार वल्लभ पटेल की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए शपथ ली।

 

*अटल पार्क में हुआ समारोह का आयोजन*

 

अटल पार्क में आयोजित समारोह में शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सरदार वल्लभ पटेल की जयंती पर उनके जीवन और कार्यों पर चर्चा की गई। 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!