Uncategorizedटॉप न्यूज़यूपीराज्य

“54वाँ पानी चेतना यात्रा” ने बड़ागांव में जल-जागरूकता और सतर्कता की नई लहर जगाई

आदर्श ज्ञान विज्ञान विकास संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक ने दी ईमानदारी, पारदर्शिता और जल संरक्षण की प्रेरणा


*“54वाँ पानी चेतना यात्रा” ने बड़ागांव में जल और सतर्कता जागरूकता की नई लहर जगाई*

रिपोर्ट ब्यूरो प्रमुख बांदा

बांदा -आदर्श ज्ञान विज्ञान विकास संस्थान (AGVVS) द्वारा ग्राम बड़ागांव में *“पानी चेतना यात्रा” एवं केंद्रीय सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया* इस कार्यक्रम में जल संरक्षण, पारदर्शिता और ईमानदारी के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

 

*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री संदीप कुमार गौतम* रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “सतर्कता केवल एक सप्ताह का अभियान नहीं, बल्कि यह जीवन जीने की एक सोच है। हमें अपने कार्य, समाज और पर्यावरण के प्रति ईमानदार और जिम्मेदार होना चाहिए। जल संरक्षण भी इसी सतर्कता का एक हिस्सा है, क्योंकि जब हम संसाधनों के उपयोग में ईमानदारी बरतते हैं, तभी सतत विकास संभव है।”

 

*ग्राम पंचायत बड़ागांव के प्रधान श्री अनिल सिंह* ने अपने विचार रखते हुए कहा कि ग्राम स्तर पर सतर्कता और पारदर्शिता ही अच्छे शासन की कुंजी है, और प्रत्येक व्यक्ति को समाज और पर्यावरण के प्रति उत्तरदायी होना चाहिए।

 

*कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रबंधक श्री अभय प्रताप सिंह* ने की। उन्होंने बताया कि “पानी चेतना यात्रा” का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समाज को जल संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन और संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग की दिशा में प्रेरित करना है।

 

इस अवसर पर संस्थान के तकनीकी विशेषज्ञ श्री महेन्द्र कुमार, श्री आज़ाद मोहम्मद, श्री पुनीत शर्मा, श्री रामभवन गुप्ता एवं श्री राजेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

सभी प्रतिभागियों ने जल संरक्षण, स्वच्छता और ईमानदारी को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेते हुए शपथ लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!