धर्मयूपी

नवरात्रि विसर्जन पर सपा ने की आरती, भक्तों का किया स्वागत

बांदा में बाबूलाल चौराहा स्थित पंडाल पर हुआ आयोजन

बांदा। नवरात्रि महोत्सव के समापन अवसर पर समाजवादी पार्टी जनपद बांदा की ओर से बाबूलाल चौराहा स्थित पंडाल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान माता रानी की भव्य झांकियों की आरती वंदना की गई और सपा कार्यकर्ताओं ने पूरे श्रद्धा भाव से मां दुर्गा के चरणों में पुष्प अर्पित किए।

सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं के बीच सेवा भाव प्रदर्शित करते हुए पानी और बिस्कुट वितरित किए। पंडाल में पहुंचे भक्तजनों का गर्मजोशी से स्वागत-सत्कार किया गया। आयोजकों ने कहा कि नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर समाजवादी पार्टी जनता के बीच सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने का कार्य कर रही है।

छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद गुप्ता राजा ने कहा, “धर्म और आस्था के साथ समाज की सेवा करना ही सच्ची राजनीति है। हम हर अवसर पर जनता के साथ खड़े हैं।”

वहीं युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी ने कहा, “मां दुर्गा की आराधना से शक्ति और प्रेरणा मिलती है। समाजवादी पार्टी हमेशा जनकल्याण और सामाजिक सौहार्द के लिए तत्पर है।”

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कुटैबा जमा, साजिद अली, आर.के. समुद्र, नेतराम, शिवकरण पाल, अरविंद पाखरे, नीलम गुप्ता, नीलम कोटिर, वीरेंद्र गुप्ता, दिवाकर खंगार, बबलू श्रीवास, आमिर खान, रियाज खान, आरिफ रानू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

पूरे कार्यक्रम में भक्ति गीतों और माता रानी की जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने इसे जनसेवा और सामाजिक समरसता का अनुकरणीय उदाहरण बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!