Uncategorizedलोकल न्यूज़

अतर्रा में किशोर ग्रुप लीडर्स का विशेष प्रशिक्षण शिविर संपन्न

जेंडर समानता, महिला सम्मान और नेतृत्व क्षमता पर केंद्रित रहा कार्यक्रम

अतर्रा में किशोर ग्रुप लीडर्स का विशेष प्रशिक्षण शिविर संपन्न

 

जेंडर समानता, महिला सम्मान और नेतृत्व क्षमता पर केंद्रित रहा कार्यक्रम

मित्र बुंदेलखंड संस्था द्वारा आयोजित शिविर में 30 गाँवों के किशोर-युवा हुए शामिल

संवाददाता संतोष कुशवाहा 

अतर्रा (बांदा)। देखभाल में क्रांति कार्यक्रम के अंतर्गत मित्र बुंदेलखंड संस्था द्वारा रविवार को किशोर ग्रुप लीडर्स का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किशोरों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना, जेंडर भेदभाव को समझना और समाज में महिलाओं की भूमिका को सम्मानजनक दृष्टि से देखने की सोच विकसित करना रहा।

 

इस विशेष प्रशिक्षण में कुल 27 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें मित्र बुंदेलखंड संस्था के कार्यकर्ता सूर्य प्रकाश, महेंद्र, मनीष, जागेश्वर प्रसाद, रानी, कमलेश, अहिरवार, विष्णु, संतोष कुशवाहा सहित विभिन्न 30 गाँवों से आए किशोर और युवा शामिल रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन संस्था प्रमुख महेंद्र कुमार ने किया, जबकि प्रशिक्षण की मुख्य जिम्मेदारी ग्रीन एंड हैपी इंडिया ट्रस्ट की सामाजिक कार्यकर्ता उमा कुशवाहा ने निभाई। उन्होंने किशोरों को सामाजिक असमानताओं, लैंगिक भेदभाव, महिला सशक्तिकरण और नेतृत्व विकास जैसे मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी।

 

सत्र को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए खेल, समूह चर्चा और रोल-प्ले जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को यह समझाया गया कि लड़के और लड़कियाँ दोनों समान क्षमताओं के धनी हैं और उन्हें शिक्षा, रोजगार और सामाजिक अवसरों में बराबरी का हक मिलना चाहिए।

 

प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को बेहद उपयोगी बताया और कहा कि वे अपने गाँवों और समूहों में सीखी गई बातों को आगे बढ़ाएंगे।

 

संस्था प्रमुख महेंद्र कुमार ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएँ न केवल किशोरों को सही दिशा देती हैं, बल्कि ग्रामीण समाज में जेंडर समानता और महिला सम्मान की नींव को भी मजबूत करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!