गड्ढों में पौधारोपण कर युवाओं का अनोखा विरोध, प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा
चित्रकूट के कर्वी में बदहाल सड़कों से परेशान लोगों ने बीच सड़क किया प्रदर्शन, जल्द मरम्मत की मांग

गड्ढों में पौधारोपण कर युवाओं का अनोखा विरोध, प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा
चित्रकूट। जिला मुख्यालय कर्वी के LIC रोड स्थित धनुष बाण चौराहे पर बदहाल सड़कों के खिलाफ आज स्थानीय युवाओं और नागरिकों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। लंबे समय से सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों से परेशान लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए गड्ढों में पौधारोपण किया।
बताया गया कि इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।
प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका और PWD विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं। इसी के विरोध में क्रांतिकारी युवा साथियों ने मिलकर गड्ढों में पौधे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़कों को गड्ढामुक्त करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।




