E-Paperटॉप न्यूज़युवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने बनाई रणनीति, पत्रकारों के मान-सम्मान के लिए होगा संघर्ष”

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन में पत्रकारों के हितों और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

मुख्य संपादक सीपी सरगम 

पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं के खिलाफ संघर्ष का ऐलान

अतर्रा (बांदा)। रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई अतर्रा की एक आवश्यक बैठक श्री छेदीलाल इंटर कॉलेज, बदौसा रोड अतर्रा में सन्तोष कुशवाहा तहसील अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मंडल स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों, संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकार उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई। पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं के खिलाफ संघर्ष का ऐलान किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए तहसील अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और किसी भी पत्रकार के साथ खबर प्रकाशित करने के कारण अभद्रता, धमकी या उत्पीड़न किया जाता है तो संगठन उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि चाहे पत्रकार संगठन का सदस्य हो या नहीं, पत्रकार हित सर्वोपरि हैं और हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।

श्री कुशवाहा ने कहा कलम की स्याही जब सच लिखने निकलती है, तो बड़े-बड़े सिंहासन हिल जाते हैं और कैमरे की एक तस्वीर छिपे हुए चेहरों को बेनकाब कर देती है। पत्रकार की आवाज़ दबाई नहीं जा सकती, क्योंकि वह जनता की उम्मीद, लोकतंत्र की ताक़त और सच की पहचान होता है। संघर्ष चाहे जितना बड़ा हो, कलम और कैमरा हमेशा सच के साथ खड़े रहेंगे।

अनूप कुमार गुप्ता महामंत्री ने कहा मंडल स्तरीय सम्मेलन में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा तहसील इकाई अतर्रा के विधिवत संचालन की रूपरेखा तैयार करने पर जोर दिया गया। साथ ही पत्रकारों की समस्याओं को लेकर एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

संरक्षक जगत नारायण शास्त्री एवं गौरीशंकर गुप्ता ने संगठन को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ ग्रापए को संचालित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा।

बैठक में संतोष कुशवाहा, जगत नारायण शास्त्री, दिनेश कुमार गुप्ता, गौरीशंकर गुप्ता, ज्ञानेंद्र कुमार गुप्ता, नंदकुमार गुप्ता, इंद्रजीत कुशवाहा, महेश कुमार गुप्ता, गोपाल गुप्ता, अनूप कुमार गुप्ता, सीपी सरगम, चंद किशोर कुशवाहा सहित बदौसा, बिसंडा, अतर्रा, फतेहगंज के सक्रिय सदस्य और पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!