E-Paperटॉप न्यूज़युवायूपीराजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

बदौसा: गंदगी के अंबार में डूबा गांव, श्मशान और नदी घाट जाने वाला रास्ता बना नारकीय।

बदौसा: गंदगी के अंबार में डूबा गांव, श्मशान और नदी घाट जाने वाला रास्ता बना नारकीय।

मुख्य संपादक सीपी सरगम

बांदा। जनपद के नरैनी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बदौसा में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। गांव में चारों तरफ फैली गंदगी और बजबजाती नालियों ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। आलम यह है कि सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले श्मशान घाट और बागे नदी घाट को जाने वाले मार्ग पर भयंकर जलभराव और कीचड़ का कब्जा है, जिससे अंतिम संस्कार और स्नान के लिए जाने वाले लोगों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में तैनात सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी से नदारद रहते हैं, जिसके कारण नालियां जाम हैं और बदबू से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासी संतोष कुशवाहा (पत्रकार) सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार की शिकायतों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है।

प्रशासनिक लापरवाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव सुरेश कुमार पटेल से बात की गई, तो उन्होंने पूरे मामले से अनभिज्ञता जताई। सचिव के इस गैर-जिम्मेदाराना जवाब से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि श्मशान घाट मार्ग से तत्काल जलभराव की समस्या दूर की जाए और लापरवाह कर्मचारियों व जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को इस नारकीय जीवन से राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!