Uncategorizedटॉप न्यूज़यूपी

जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत रत्न स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई

फूलों से अर्पित की श्रद्धांजलि, राजीव गांधी को याद कर भावुक हुए कांग्रेसजन

जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत रत्न स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई

संवाददाता-पूरन राय बांदा

बांदा- जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय स्टेशन रोड में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह की अध्यक्षता में भारत रत्न स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा कि “देश के कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का श्रेय भारतरत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जाता है. स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33% रिजर्वेशन दिलवाने का काम उन्होंने किया, मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिलवाया।”

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस उपाध्यक्ष संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि “पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कंप्यूटर क्रांति के जनक पंचायती राज एक्ट के साथ ही लोककल्याण भावना रखने वाले सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया, आज अगर वो जीवित होते, 21 वीं सदी का वास्तविक स्वरूप देखने को मिलता।”

कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश भाई ने कहा कि “बांदा जनपद वासियों से जवाहर लाल, इन्दिरा गांधी की ही तरह राजीव गांधी का आत्मीय लगाव रहा, जनपद की मूलभूत समस्याओं को लेकर क्रांतिकारी गोपीनाथ दनादन, भीष्मदेव दुबे एडवोकेट, प्रोफेसर चंद्रप्रकाश शर्मा, हरवंश पांडेय, महिरजध्वज सहित गणमान्य व्यक्ति दिल्ली आवास पर मिले, 45 मिनट वार्ता हुई, उसी के बाद जनपद की बेरोजगारी दूर करने के लिए बरगढ़ ग्लास फैक्ट्री खोली गई थी।”

वक्ता वैश्य राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि “अन्तिम जनसभा को राजीव गांधी जी ने डी ए वी इण्टर कालेज बांदा में लाखों की संख्या में उपस्थित जनसमुदाय की सभा को संबोधित कर दी गई थी आज वह हम सब युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है।”

इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ संजय द्विवेदी दनादन, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह एडवोकेट, जिला महामंत्री सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, जिला महासचिव शोएब रिजवी, जिला सचिव रामखेलावन राजपूत, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, राजबहादुर गुप्ता, डॉ के पी सेन शहर उपाध्यक्ष, अशोक वर्धन कर्ण, रफत खान गोगा, हेमंत वर्मा, अशरफ उल्ला खान रम्पा, जहांगीर भाई, अशोक सिंह चौहान, छेदीलाल धुरिया, शब्बीर सौदागर, धीरेन्द्र पांडेय धीरू, ममता देवी, आरिफ निजामी, साद खान, सुरेन्द्र कुमार बबलू, राजेश सिंह एडवोकेट, इरफान खान सभासद, शिवशरण सिंह, अली बख्श, सुखदेव गांधी, मोहित, वारिस अली आदि काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!