E-Paperhttps://damdaartvnewslive247.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़यूपीराज्य

मिसन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बांदा मे चला सघन जागरूकता अभियान

पुलिश अधीक्षक पलास बंसल के निर्देशन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में और बालिकाओ को सुरक्षा सेवाओं ,हेल्पलाइन व सरकारी योजनाओ की दी गई जानकारी

 

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जागरूकता अभियान

बांदा-बांदा जिले में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बाजारों, ग्राम सचिवालयों, कस्बों आदि में लोगों को एकत्रित कर शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं, कार्यक्रमों, कानूनों, साइबर अपराधों और अन्य सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।

महिलाओं और बालिकाओं को दी गई जानकारी

महिलाओं और बालिकाओं को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, वीमेन हेल्पलाइन-1090, चाइल्ड केयर हेल्पलाइन और आपातकालीन पुलिस सेवा-डायल यूपी 112 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा, साइबर अपराधों से बचने के तरीकों और उपायों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

विभिन्न स्थानों पर चलाया गया जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया, जिनमें सरदार बल्लभ भाई पटेल ऑक्सीजन पार्क, ग्राम बाघोंलेन, ग्राम गुरेह और ग्राम मरका शामिल हैं। इन अभियानों में महिलाओं, बालिकाओं और लोगों को जागरूक किया गया और उन्हें शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!