ग्राम पंचायतों में खुलेंगे आधार कार्ड सेंटर, समाजसेवी रवि शिवहरे की पहल पर सरकार ने लिया बड़ा निर्णय
रवि शिवहरे जी की समाजसेवा और जनता के प्रति समर्पण ने क्षेत्र में विकास की नई राह खोली है।

- ग्राम पंचायतों में खुलेंगे आधार कार्ड सेंटर, समाजसेवी रवि शिवहरे की पहल पर सरकार ने लिया बड़ा निर्णय
फतेहगंज (बांदा):
ग्रामीण जनता के लिए एक बड़ी खुशखबरी! अब गांव के लोगों को आधार कार्ड बनवाने या अपडेट कराने के लिए शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में आधार कार्ड सेंटर खोले जाने का फैसला लिया है।
यह फैसला फतेहगंज (बांदा) निवासी समाजसेवी रवि शिवहरे, मंडल महामंत्री, किसान मोर्चा (भाजपा, कालिंजर) की जनहित याचना के बाद लिया गया है। उन्होंने 22 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर ग्रामीण क्षेत्रों में आधार केंद्र खोलने की मांग की थी।
रवि शिवहरे ने अपने पत्र में कहा था कि —
“आधार कार्ड आज हर नागरिक की पहचान बन चुका है, लेकिन ग्रामीण लोगों को इसके लिए कई किलोमीटर दूर शहरों में जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। यदि पंचायत भवन, पुलिस स्टेशन या पोस्ट ऑफिस में ही यह सुविधा उपलब्ध हो जाए तो ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। जल्द ही प्रदेश की 57,694 ग्राम पंचायतों में आधार कार्ड सेवाएं शुरू की जाएंगी।
रवि शिवहरे ने मुख्यमंत्री और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा —
“यह निर्णय सरकार की जनसेवा भावना का प्रतीक है। मुझे गर्व है कि मेरी मांग को सरकार ने ग्रामीण जनता के हित में स्वीकार किया। यह कदम डिजिटल भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित होगा।”
ग्रामीणों और समर्थकों ने इस निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि रवि शिवहरे जी की समाजसेवा और जनता के प्रति समर्पण ने क्षेत्र में विकास की नई राह खोली है।




