यूपीलोकल न्यूज़

प्रसव वार्ड की महिलाएं बाहर टॉयलेट जाने को मजबूर, परिजन गैलरी में सोने पर विवश

न पंखे, न सुविधा – उमस और गर्मी से बेहाल मरीज

जिला अस्पताल सोनेपुर की बदहाल तस्वीर

प्रसव वार्ड की महिलाएं बाहर टॉयलेट जाने को मजबूर, परिजन गैलरी में सोने पर विवश

न पंखे, न सुविधा – उमस और गर्मी से बेहाल मरीज

 

चित्रकूट। जिला मुख्यालय कर्वी स्थित जिला अस्पताल सोनेपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुल रही है। जिला स्तर का अस्पताल कहलाने के बावजूद यहां मरीजों और उनके परिजनों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।

सबसे बड़ी समस्या प्रसव वार्ड की महिलाओं के सामने है। अस्पताल भवन में शौचालय की समुचित व्यवस्था न होने के कारण प्रसव पीड़िताओं को अस्पताल से बाहर बने टॉयलेट का इस्तेमाल करना पड़ता है। यह स्थिति न केवल असुविधाजनक है बल्कि संक्रमण और स्वास्थ्य जोखिम को भी बढ़ाती है।

वहीं, महिलाओं के साथ आए परिजनों के लिए भी कोई ठहरने की सुविधा नहीं है। मजबूरी में वे गैलरी और बरामदों में फर्श पर रात बिताते हैं। ऊपर से अस्पताल परिसर में पंखों का अभाव स्थिति को और भी दयनीय बना देता है। मरीज और उनके परिजन उमस और लू की मार झेलने को विवश हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि जिला अस्पताल के नाम पर यह संस्थान केवल ढांचा भर है। सफाई, शौचालय, पंखा और ठहरने जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी न होने से मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से अविलंब व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!