दिल्ली लालकिले परिसर में रखा सोने एवं हीरे से जड़ा 1 करोड़ का कलश हुआ चोरी
लालकिला परिसर से जैन समाज का 1 करोड़ का कलश चोरी

- लालकिला परिसर से जैन समाज का 1 करोड़ का कलश चोरी
दिल्ली | संवाददाता
दिल्ली के लालकिला पार्क, गेट नंबर-15 से उस समय हड़कंप मच गया जब जैन समाज के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान करीब एक करोड़ रुपये का कीमती कलश चोरी हो गया।
जानकारी के मुताबिक यह कलश 760 ग्राम सोने और करीब 150 ग्राम हीरे, माणिक, पन्ना से जड़ा हुआ था। मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालु कार्यक्रम में व्यस्त थे और इसी बीच चोर मौके का फायदा उठाकर कलश लेकर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चोरी लालकिले के भीतर नहीं बल्कि लालकिला पार्क से हुई है।
पुलिस के अनुसार चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 303(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
फिलहाल पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।




