योगी के जन्मदिवस पर सम्मान का महाकुंभ, अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित हुए पत्रकार और समाजसेवी
विश्व हिंदू गौरक्षा समिति का आयोजन, अतर्रा में जुटी सामाजिक और पत्रकारिता जगत की बड़ी हस्तियां

आर. बी. विश्वकर्मा
सह संपादक दमदार टीवी न्यूज
अतर्रा (बांदा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 55वें जन्मदिवस के अवसर पर विश्व हिंदू गौरक्षा समिति द्वारा अतर्रा स्थित डिग्री कॉलेज परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों, समाजसेवियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति ने किया, जबकि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई अतर्रा के तहसील अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अवधेश शिवहरे ने आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था एवं संचालन की जिम्मेदारी संभाली। मुख्य अतिथि हरिश्चंद्र सोनकर की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
समारोह में शिवमोहन गुप्ता, जगदीश पाण्डेय, अर्जुन गुप्ता, रवि साहू (जिलाध्यक्ष मजदूर संघ), महेश कुमार धुरिया, शिवप्रसाद (शिवा) गुप्ता एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजेश गुप्ता सहित अनेक लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।
पत्रकारों की रही प्रभावशाली मौजूदगी
कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। इस दौरान राम महेश त्रिपाठी, शरद कुमार, महेश कुमार गुप्ता, सत्यम दीक्षित, रामबाबू विश्वकर्मा, सी.पी. सरगम, शिवकुमार, उमाकांत दीक्षित, राजेंद्र कुमार मिश्रा, इंद्र प्रसाद त्रिपाठी, मुन्ना द्विवेदी, अरविंद कुशवाहा, राजेश कुमार, उमेश यादव, शिव प्रकाश पांडेय, श्रीराम गुप्ता, प्रवीण द्विवेदी, आनंद गुप्ता एवं ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों और समाजसेवियों की भूमिका अहम
वक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि पत्रकार और समाजसेवी समाज की सशक्त आवाज हैं। राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, गौरक्षा एवं जनजागरण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने विश्व हिंदू गौरक्षा समिति, जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति एवं कार्यक्रम संयोजक अवधेश शिवहरे का आभार व्यक्त करते हुए समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।




