E-Paperhttps://damdaartvnewslive247.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

दादा साहब फाल्के भारत गौरव सम्मान से सम्मानित हुईं जेडीयू प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल

जनसेवा, किसान हित, महिला सशक्तिकरण और जनसंघर्ष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नई दिल्ली में मिला राष्ट्रीय सम्मान

दादा साहब फाल्के भारत गौरव सम्मान से सम्मानित हुईं जेडीयू प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल

 

नई दिल्ली। बांदा l जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल को उनके सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों, किसानों, महिलाओं, युवाओं तथा आम जनता के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में दादा साहब फाल्के भारत गौरव सम्मान अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रसिद्ध समाजसेवी, फिल्म निर्माता, निर्देशक एवं राजश्री फिल्म प्रोडक्शन एंड एकेडमी की संस्थापक डॉ. राजश्री वर्मा द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए समाजसेवियों, शिक्षाविदों, कलाकारों, पत्रकारों एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। सम्मान प्राप्त करने के बाद शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि यह सम्मान किसानों, युवाओं, महिलाओं, पत्रकार साथियों, बुजुर्गों, उनके परिवार और उन लाखों लोगों का सम्मान है जो उनके संघर्ष में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहभागी रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि पत्रकार साथी उनके संघर्ष, जनहित के मुद्दों और जनता की आवाज को देश के कोने-कोने तक न पहुंचाते, तो शायद उनकी आवाज डॉ. राजश्री वर्मा तक भी नहीं पहुंचती और उन्हें यह सम्मान प्राप्त करने का अवसर नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वही जनता की समस्याओं और संघर्षों को समाज तथा देश के सामने लाने का कार्य करते हैं। शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि जनता का प्रेम, विश्वास, दुआ और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत और ऊर्जा है। उन्होंने इस सम्मान को बुंदेलखंड की जनता, किसानों, युवाओं, महिलाओं, पत्रकार साथियों, अपने सहयोगियों एवं समर्थकों को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें जनसेवा और जनसंघर्ष के मार्ग पर और अधिक मजबूती तथा जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!