रुकमा बुजुर्ग में शुरू होगी डिजिटल लाइब्रेरी, शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान
पाठा क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिलेंगे आधुनिक संसाधन, अब नहीं जाना पड़ेगा दूर शहरों की ओर

रुकमा बुजुर्ग में जल्द शुरू होगी डिजिटल लाइब्रेरी, पाठा क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिलेगा आधुनिक संसाधनों का लाभ
चित्रकूट/पाठा क्षेत्र।
पाठा क्षेत्र के विकास और शिक्षा को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। क्षेत्र के रुकमा बुजुर्ग में बहुत जल्द डिजिटल लाइब्रेरी का संचालन शुरू किया जाएगा। इस पहल को बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष एड. प्रखर पटेल एवं समाजसेवी मुकेश कुमार के प्रयासों से साकार किया जा रहा है।
डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को आधुनिक अध्ययन सामग्री, डिजिटल संसाधन एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। इससे अब विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन के लिए दूर-दराज शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।
एड. प्रखर पटेल ने बताया कि शिक्षा समाज और क्षेत्र के विकास का सबसे मजबूत आधार है। डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना से न केवल शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि युवाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर भी मिलेंगे।
वहीं समाजसेवी मुकेश कुमार ने कहा कि यह पहल केवल एक लाइब्रेरी तक सीमित नहीं है, बल्कि पाठा क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में शिक्षा और युवाओं के विकास के लिए और भी योजनाएं लागू की जाएंगी।
- बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा द्वारा जनहित, शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है, और यह डिजिटल लाइब्रेरी उसी संकल्प का एक महत्वपूर्ण हिस्सा
है।




