यूपीलोकल न्यूज़

महर्षि वेदव्यास जन्मस्थली वसुधरी लसड़ा में भव्य आयोजन, डॉ. अनिल शर्मा सम्मानित

महर्षि वेदव्यास जन्मस्थली वसुधरी लसड़ा में भव्य आयोजन, डॉ. अनिल शर्मा सम्मानित

 

पैलानी (बांदा)। आपको बताते चलें कि महर्षि कृष्ण द्वैपायन वेदव्यास की जन्मस्थली वसुधरी लसड़ा (बांदा) में एक भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाधिकारी श्री अनुराग पटेल ने गौ प्रेमी ग्राम विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा को महर्षि वेदव्यास की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान विशाल मेला एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं व आमजन की भारी उपस्थिति देखने को मिली। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा।

इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह, श्री साहब सिंह (मंडल अध्यक्ष, जसपुरा), जगराम सिंह (कार्यक्रम संयोजक), प्रकाश सेंगर, संजय निषाद, राम-लखन सेंगर, शिवम कछवाह, संजय सिंह चंदेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का आयोजकों को भरपूर स्नेह, सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!