युवायूपी

स्कूल में युवाओं के लिए ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी कार्यशाला आयोजित

119 प्रतिभागियों ने बढ़ाया ज्ञान।

बदौसा (बांदा)। शुक्रवार को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम मेमोरियल स्कूल में ग्रीन एंड हैपी इंडिया ट्रस्ट द्वारा उत्तर प्रदेश युवा कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं में संवैधानिक मूल्यों, बाल अधिकारों, युवा अधिकारों और जेंडर समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

संस्था प्रमुख उमा कुशवाहा ने कहा कि जागरूक युवा ही मजबूत समाज की नींव रखते हैं। उन्होंने युवाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उनके प्रेरक वक्तव्य से उपस्थित युवा उत्साह से भर उठे।

कार्यक्रम में बदौसा, बरछा(ब) और दुबरिया पंचायतों के कुल 119 युवक-युवतियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लेते हुए सामाजिक व संवैधानिक विषयों पर अपनी समझ को और गहरा किया।

स्कूल के डायरेक्टर एहसान अली ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पढ़ाना नहीं, बल्कि ऐसे जागरूक नागरिक तैयार करना है जो समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें। कार्यशाला युवाओं को समानता और अधिकारों की सही जानकारी देती है।

कार्यक्रम का संचालन रजनी रैकवार और संतोष ने किया। इस दौरान स्कूल के शिक्षक अजय गुप्ता, शिवगोपाल निराला, रोशनी, काजल देवी, पूजा त्रिपाठी, पूजा रैकवार, सपना पांडेय, सुनील कुमार, विचित्र और नियाज़ अहमद उपस्थित रहे और प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!