टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशलोकल न्यूज़

दिल्ली घुटन में कैद! — दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी भारत की राजधानी

सांसों पर संकट, आसमान में ज़हर — हवा में घुली मौत की परतें!

दिल्ली घुटन में कैद! — दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी भारत की राजधानी
सांसों पर संकट, आसमान में ज़हर — हवा में घुली मौत की परतें!
📰 रिपोर्ट — दमदार टीवी न्यूज़ लाइव 24×7 दिल्ली से
देश की राजधानी दिल्ली आज फिर शर्मनाक रेकॉर्ड के साथ सुर्खियों में है।
ताज़ा वैश्विक रिपोर्ट में दिल्ली को मिला है “दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर” का दर्जा।
एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI ने 500 का आंकड़ा पार किया,
जो सीधे “हज़ार्डस” — यानी अत्यंत खतरनाक श्रेणी में आता है।
सुबह-सुबह की ठंडक अब राहत नहीं दे रही,
बल्कि हर सांस में महसूस हो रही है धुएँ और ज़हर की मिलावट।
नज़ारे ऐसे जैसे बादल नहीं, बल्कि प्रदूषण की चादर शहर पर बिछ गई हो।
वाहनों का धुआँ,  पराली जलना, निर्माण कार्य और मौसम की बंदिश —और इस दिवाली पर्व पर पटाखों की जहरीली गंध और धुआं ने राजधानी दिल्ली को किया दूषित।
सब मिलकर दिल्ली की फिज़ाओं को और जहरीला बना रहे हैं।
डॉक्टर चेतावनी दे रहे हैं —
“बच्चे, बुज़ुर्ग और अस्थमा के मरीज घर से बाहर न निकलें।”
मास्क अब सिर्फ कोविड से नहीं, हवा के ज़हर से बचाव का हथियार बन चुका है।
सरकारें दावे कर रही हैं कि “हम कदम उठा रहे हैं”,
लेकिन दिल्लीवासी पूछ रहे हैं —
“कदम कब उठेंगे, जब सांसें थम जाएंगी?”
💬 दमदार टीवी न्यूज़ लाइव लगातार ये सवाल उठा रहा है —
👉 “क्या विकास के नाम पर अब दम घोंटना हमारी मजबूरी बन चुकी है?”
क्योंकि —
अब सिर्फ मौसम नहीं, इंसान की लापरवाही भी घना कोहरा बन चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!