पथरा थाने पर मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, एंटीरोमियो व शक्ति दीदी अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा को लेकर आयोजित कार्यक्रम मेः महिलाओं एवं बच्चियों को किया गया जागरूक
रिपोर्ट सूरज गुप्ता

महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक
पथरा थाने पर मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, एंटीरोमियो व शक्ति दीदी अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा को लेकर आयोजित कार्यक्रम मेः महिलाओं एवं बच्चियों को किया गया जागरूक
डुमरियागंज-सिद्धार्थनगर।
पुलिस अधीक्षक डाक्टर अभिषेक महाजन के निर्देश पर “महिला सशक्तिकरण ,एंटी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व बृजेश कुमार वर्मा*क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण में सोमवार को थानाध्यक्ष अमित कुमार थाना- पथरा बाजार के निर्देशन में कोनकटी , पिपरा रामलाल, अमौना तिवारी नव दुर्गा पूजा समित पंडाल मंदिर में जाकर बच्चियों व महिलाओं को जागरूक किया गया। शक्ति दीदी के तहत महिलाओं को जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया, महिला सम्वन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन *1090* वुमेन पावर लाइन, *181* महिला हेल्प लाइन, *1076* मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, *112* पुलिस हेल्प लाइन, *1098* चाईल्ड केयर लाइन 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, *101* अग्निशमन हेल्प लाइन, *14567* एल्डर हेल्पलाइन, *1930* साइबर क्राइम हेल्प लाइन के सम्वन्ध में जानकारी दी गई ।
इस अवसर पर पथरा थाने के एसआई मलखा प्रसाद, उदयनाथ मिश्र , पुलिस कांस्टेबल जगदंबिका प्रसाद , महिला कांस्टेबल सोनी यादव , महिला कांस्टेबल ममता आदि लोग उपस्थित रहे।




