सपा सांसद से मिल ग्रामीणों ने सड़क व नाली बनवाने की मांग की।
सांसद ने जल्द कार्य करवाने का आश्वासन दिया

बांदा। कमासिन में कीचड़ भरे रास्ते से ग्रामीण निकलने को मजबूर हो रहे। बच्चों को विद्यालय जाने में भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क है भी वो भी नाम की। ये सड़क कई गांवों को जोड़ती है। सड़क पूर्ण रूप से खराब हो चुकी है और नाली न होने की वजह से पानी भर जाता है।
बांदा जिले के ब्लॉक कमासिन अंतर्गत महेड बेनामऊ से सामने आया है जहां ग्रामीणों ने सपा सांसद के आवास पहुंचकर ग्रामीणों ने लिखित शिकायती पत्र देकर सड़क व नाली बनवाने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव की मुख्य सड़क जो कई गांवों को जोड़ती है वह अत्यंत खराब स्थिति में है। विशेषकर वर्षा ऋतु में यह मार्ग कीचड़ व जलभराव से पूर्णतः निकलने योग्य नहीं रह जाता है। जिससे विद्यालय जाने वाले बच्चों , बुजुर्ग, रोगियों व समस्त ग्रामीणों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने सपा सांसद कृष्णा पटेल से महेड बेनामऊ में शीघ्र पक्की सड़क व नाली निर्माण करवाने की मांग की। जिससे ग्रामीणों को इस समस्या से निजात मिल सके।
समरजीत यादव, राजा यादव, मोहनलाल विशाल कुमार विनय फूलचंद फूलचंद युवराज अनिल अभिषेक कुमार पप्पू सोनू लक लाल यादव अश्विनी यादव उमेश यादव शिक्षक सभा के धीरेंद्र विश्वकर्मा मनोज विश्वकर्मा व जिला प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी प्रमोद उर्फ राजा गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।




