
उत्तराखंड की सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़
बाजपुर का रिवरडेल इंटरनेशनल स्कूल बम धमकी से दहला – बच्चों में मचा खौफ, पुलिस अलर्ट!
उधम सिंह नगर के बाजपुर नैनीताल रोड स्थित रिवरडेल इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।
👉 देर रात 11:15 बजे किसी अज्ञात शख्स ने स्कूल की वेबसाइट और इंस्टाग्राम अकाउंट पर धमकी भरा संदेश डाला।
सुबह होते ही स्कूल प्रबंधन ने कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी को सूचना दी।
🚔 सूचना मिलते ही कोतवाल ने बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर भेजा।
🔎 सुबह 6 बजे से कॉलेज के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
हालांकि तलाशी पूरी होने के बाद बच्चों को क्लास में भेजा गया, लेकिन उनके चेहरों पर अब भी डर साफ झलक रहा था।
बड़ा सवाल –
❓ कौन है जो स्कूल को बम से उड़ाना चाहता है?
❓ कौन है जो मासूम बच्चों की जिंदगी से खेल रहा है?
पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा को जानकारी दी।
👉 उनकी देखरेख में जांच तेज़ कर दी गई है।
यह मामला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है।
⚡️ जल्द ही इस धमकी के पीछे छिपे शख्स का पर्दाफाश होगा।



