यूपीराजनीति

अतर्रा में गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) पर आवश्यक बैठक सम्पन्न।

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कमलावती सिंह ने की प्रगति की समीक्षा।

 

अतर्रा (बांदा)। कस्बे के बांदा रोड स्थित राधिका मैरिज हाल में आज गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की मुख्य अतिथि महिला कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री श्रीमती कमलावती सिंह रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रताप सिंह तथा संचालन मंडल महामंत्री दीनदयाल द्विवेदी ने किया।

मुख्य अतिथि ने बीएलओ द्वारा प्रस्तुत SIR प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन रखना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती का आधार है। अब तक 65% कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने शेष कार्यों को अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2025 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।

इस दौरान सुपरवाइजर ब्रजेश कुमार सहित बीएलओ—

शाश्वत, कमलेश कुमार गुप्ता, सौरभ गुप्ता, जय कारण, वीरेंद्र सोनी, गजराज, केदार सिंह एवं प्रेमचंद्र साहू उपस्थित रहे।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित:

जिला महामंत्री एवं अध्यक्ष नगर पंचायत बबेरू विवेकानंद गुप्ता, जिला महामंत्री अखिलेशनाथ दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष मनोज पुरवार, सीताराम बर्मा, जिला मंत्री देवेंद्र भदौरिया, क्षेत्रीय चुनाव प्रबंधन संयोजक अजीत प्रकाश गुप्ता, विधायक नरैनी ओममणी वर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, नि. मंडल अध्यक्ष वेद निराला, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल सैनी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अतर्रा संगीता निराला, जिला संयोजक सहकारिता उदित नारायण द्विवेदी, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ संयोजक शिव मोहन गुप्ता, नि. अध्यक्ष बार एसोसिएशन अतर्रा अमर सिंह राठौर, विधायक प्रतिनिधि राजकिशोर बाजपेई, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भरतलाल कोटार्य, जिला कार्यसमिति आत्माराम शुक्ला, मंडल महामंत्री चतुर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विष्णु देव तिवारी, सुनीता गुप्ता, पुष्प कुरील, सुरेंद्र सिंह, राघवेंद्र त्रिपाठी, मंडल मंत्री नीरज गुप्ता, महिमा तिवारी, मंडल कोषाध्यक्ष शिवा सिंह सोनी, मंडल मीडिया प्रभारी तुलसीराम सिंह, मंडल आईटी संयोजक ओम प्रकाश गौतम, मंडल सोशल मीडिया संयोजक अनुज कवल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता गुप्ता, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामदीन उपाध्याय, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष बद्री प्रसाद प्रजापति, युवा मोर्चा अध्यक्ष विष्णु कुमार गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सुशील कुमार अनुरागी, सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, पूर्व पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, प्रवासी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने SIR कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाने पर विशेष जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!