https://damdaartvnewslive247.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़यूपीराज्य

जसपुरा में पशुपालक प्रशिक्षण कार्यक्रम, योजनाओं की दी गई जानकारी

पशुपालन रोजगार का सबसे बड़ा साधन: डॉ. अनिल शर्मा

आर. बी. विश्वकर्मा 

सह संपादक दमदार टीवी न्यूज 

जसपुरा(बांदा)। जसपुरा विकासखंड में पशुपालन विभाग द्वारा एक दिवसीय पशुपालक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए पशुपालकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पशुपालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि यदि पशुपालन को उद्योग की तरह अपनाया जाए तो यह ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का सबसे बड़ा साधन बन सकता है। उन्होंने पशुपालकों से आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया, जिससे आय में वृद्धि हो सके।

इस अवसर पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र सिंह राजपूत ने पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं—सहभागिता योजना, नंदिनी योजना और मिनी नंदिनी योजना—की विस्तृत जानकारी देते हुए पशुपालकों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि सरकार पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रही है।

कार्यक्रम में पशुपालक अनूप सिंह, गौतम शर्मा, विवेक यादव, रामनारायण, धर्म सिंह, ओम प्रकाश यादव, दिलीप सिंह और अशोक कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!