यूपीराजनीति

सपा पार्टी की जिला सचिव ने किया बबेरू क्षेत्र का व्यापक दौरा

लोगों को SIR प्रक्रिया के प्रति किया जागरूक

 

बांदा। समाजवादी पार्टी बांदा की जिला सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य रजनी यादव ने बबेरू विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवों का व्यापक दौरा किया। उन्होंने गांव-गांव जाकर आमजन को SIR (Samvidhan Ikai Registration) के प्रति जागरूक किया तथा फॉर्म भरने में आ रही समस्याओं को गंभीरता से सुना।

लोगों द्वारा बताई गई कठिनाइयों को देखते हुए रजनी यादव ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल वार्ता कर कई लोगों की समस्याओं का समाधान भी कराया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि “चुनाव आयोग केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहा है और मताधिकार को कमजोर करने की साज़िश की जा रही है।”

उन्होंने लोगों से अपने वोट की स्वयं रक्षा करने की अपील करते हुए कहा कि “2027 में इस जुल्मी सरकार को उखाड़ फेंकना है और माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना है।”

दौरे के दौरान उनके साथ समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव एजाज खान, बबेरू विधानसभा महासचिव बाबा रामभवन चंद्रवंशी भी मौजूद रहे।

इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता ‘राजा’ ने दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!