टॉप न्यूज़देशयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

बारिश ने छीना किसानों का सहारा: यूपी में पकी फसल जलमग्न, मुआवज़े की गुहार”

किसान की फसल पर मौसम की मार: यूपी में खेतों में सड़ रही फसल, किसान बेहाल

खेत पर नष्ट हुई फसल की छाया चित्र “किसान की फसल पर मौसम की मार: यूपी में खेतों में सड़ रही फसल, किसान बेहाल

📍बांदा (उत्तर प्रदेश):

  • यूपी में के कई जिले में पिछले तीन से चार दिनों से जारी लगातार बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में पानी भर जाने से धान की खड़ी और आधी कटी फसलें सड़ने लगी हैं, जिससे किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है।

बांदा जिले में लगातार हो रही बारिश से डड़वामानपुर फतेहगंज क्षेत्र में किसानों की फसल नष्ट हो गई है।

किसान फसल देखकर सीना पीटने लगे हैं आखिर प्रकृति ने फिर छीन लिया हमारी मेहनत।

किसानों ने बताया कि उन्होंने इस साल धान की रोपाई समय से और पूरे परिश्रम के साथ की थी। पानी की व्यवस्था के बावजूद किसानों ने किसी तरह सिंचाई का इंतजाम कर अच्छी पैदावार की उम्मीद पाली थी। लेकिन अचानक मौसम बिगड़ने और लगातार वर्षा ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया।

एक स्थानीय किसान ने बताया—

“चार दिन पहले तक फसल बहुत अच्छी थी। इस बार अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद थी, लेकिन अब सब कुछ खत्म हो गया।”

किसानों के मुताबिक, एक बीघे में बीज, खाद और दवाइयों पर करीब 5 से 6 हजार रुपये खर्च हुआ था, यानी कुल निवेश प्रति बीघा लगभग 10,000 रुपये तक पहुंच गया था। कई किसानों ने 5 से 7 बीघे में धान की फसल लगाई थी। अब खेतों में पानी और सड़न से पूरा नुकसान होने का डर सताने लगा है।

किसानों की मांग है कि प्रशासन मौके पर सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दे, ताकि वे अगली फसल के लिए कुछ राहत पा सकें। फिलहाल, सभी की निगाहें आसमान पर टिकी हैं—अगर जल्द बारिश थमी तो शायद कुछ बची फसल को संभालना संभव हो पाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!