https://damdaartvnewslive247.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीलोकल न्यूज़

भिण्डौरा में रामनवमी पर कन्या एवं गौ पूजन का भव्य आयोजन

डॉ. अनिल शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ आयोजन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

आर. बी. विश्वकर्मा

सह संपादक दमदार टीवी न्यूज 

तिंदवारी (बांदा)। ग्राम पंचायत भिण्डौरा, तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर कन्या पूजन एवं गौ पूजन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर धार्मिक आस्था प्रकट की।

इस अवसर पर जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं ग्राम विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में विधि-विधान से कन्याओं एवं गौ माता का पूजन किया गया। उपस्थित लोगों ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया और गौ माता की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

डॉ. शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्या एवं गौ माता का विशेष महत्व है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, सेवा भाव और एकता को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। पूरे आयोजन में ग्रामीणों का उत्साह और सहभागिता सराहनीय रही।

इस अवसर पर सोनू शर्मा, अनूप सिंह राठौर, अंजली शर्मा, कल्पना शर्मा, विवेक यादव, अंकित सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!