चित्रकूट में महिला सशक्तिकरण की मिसाल: HCL फाउंडेशन की MAATI परियोजना के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन
190 महिलाओं ने लिया हिस्सा, योजनाओं व अधिकारों की दी गई जानकारी, कृषि उपकरणों का भी हुआ वितरण

19 मार्च 2026: HCL फाउंडेशन की MAATI परियोजना के तहत चित्रकूट जिले में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 190 महिलाओं ने भाग लिया और उन्हें विभिन्न योजनाओं व अधिकारों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ महिमा विद्यार्थी, एसआई पुलिस विभाग अंजू वर्मा, अमित चौहान, शिवदेवी, आशा देवी समूह सखी आरती देवी (सीएलएफ अध्यक्ष), निरासा देवी (सीएलएफ सदस्य), भूरी देवी (मुकुंदपुर महिला प्रधान) व 5 गांवों की महिला प्रधान प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहीं। HCL फाउंडेशन MAATI परियोजना से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर धनेश श्रीवास्तव, प्रोग्राम ऑफिसर अनुपम त्रिपाठी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सौरभ पांडे, वीरेंद्र मिश्रा, ध्रुव कुमार, कम्युनिटी वॉलंटियर्स रत्ना श्रीवास्तव, शैलेश कुमार , एग्री एक्सपर्ट अजय कुमार पटेल ,राधा देवी, ओमप्रकाश, भैरमदीन, राजाबेटा, सौरभ गौतम आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन अनुपम त्रिपाठी ने किया। धनेश श्रीवास्तव ने HCL फाउंडेशन MAATI परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सभी महिलाओं को मंच पर सम्मानित किया गया। बीडीओ महोदया ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया, जबकि एसआई महोदया ने महिलाओं के अधिकारों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में कृषि उपकरण जैसे पावर स्प्रे, रीपर, डीप इरिगेशन सिस्टम वितरित किए गए, जिससे महिलाओं को खेती में सहायता मिलेगी।HCL फाउंडेशन की यह पहल ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।



