धूमधाम से सम्पन्न हुआ बांदा का केंद्रीय गणेश विसर्जन
100 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का केन नदी घाट पर श्रद्धापूर्वक विसर्जन, गणमान्य जनों को समिति ने किया सम्मानित

केन्द्रीय गणेश महोत्सव समिति के तत्वावधान में गणेश विर्सजन संपन्न
ब्यूरो रिपोर्ट बांदा
बांदा -दिनांक 06/09/25 दिन शनिवार को केंद्रीय गणेश महोत्सव समिति बाँदा के तत्वावधान में गणेश विसर्जन का कार्यक्रम बड़े ही धूम धाम से सम्पन्न हुआ।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महेश्वरी देवी चौक में समिति के द्वारा मंच लगाकर सभी गणेश प्रतिमाओं के अध्यक्षों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
गणेश महोत्सव समिति के अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि 100 से अधिक प्रतिमाओ का विसर्जन नदी घाट में आज सकुशल चल रहा है।
समिति के प्रमुख संरक्षक चन्द्रमोहन बेदी ने बताया कि सभी गणेश प्रतिमाओं को समिति के द्वारा सम्मानित किया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रकार की बहुत ही सुन्दर प्रतिमाएं नगर के बिभन्न मोहल्लों के 10 दिन विराजित रहे के बाद आज 11वे दिन केन नदी घाट में विसर्जित हो रही है।
इस दौरान समिति के कार्यक्रम संचालक अमित सेठ भोलू जी,कार्यक्रम संयोजक महेंद्र धुरिया शम्भू,मुख्य संरक्षक भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूतजी ,बबेरू चेयरमैन विवेकानंद गुप्ता जी,मयंक गुप्ता सर्राफ जी,विहिप के प्रांतीय पदाधिकारी अशोक ओमर जी,जिला मातृशक्ति संयोजिका राधा गुप्ता जी,सुमित सोनी,सुलभ सहगल,विमल निगल,सूरज सोनी,मनोज दीक्षित,सचिन सोनकर,विकास गुप्ता, हर्ष दासवानी,महेन्द्र चौहान,मनीष गुप्ता, शैलेन्द्र वर्मा,जितेन्द्र राज,रजत रावत,महामंत्री प्रताप सिंह प्रिंस,भुवेन्द्र प्रजापति,प्रियांशु शिवहरे,सचिन सोनकर,पन्नालाल धुरिया,नईम नेता,अनमोल जड़िया,शिवम चौरसिया,मयंक धुरिया,चंद्रप्रकाश कबीर,संतोष नायक सभी के द्वारा समिति के अध्यक्ष के सम्मानित किया
गया।




