यूपीलोकल न्यूज़

इफको नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी पर आधारित कृषक गोष्ठी का आयोजन

इफको नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी पर आधारित कृषक गोष्ठी का आयोजन

बांदा :– इफको नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी तरल पर आधारित कृषक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 15/08/2025 को जनपद बाँदा के विकास खंड नरेनी के बी पैक्स दधवामनपुर फतेहगंज  में नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी तरल पर आधारित कृषक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक प्रमुख नरैनी श्री मनफूल पटेल जी की अध्यक्षता में किया गया l
कार्यक्रम में बी पैक्स दधवामानपुर के अध्यक्ष श्री कृष्णगोपाल उपाध्याय जी एवं पैक्स सचिव श्री सुनील कुमार मौर्य जी उपस्थित थे ।
इफको SFA जनपद बाँदा द्वारा किसानो को फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी गई । किसानो को नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया प्लस के प्रयोग विधि एवं लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । नैनो डीएपी से 5 मिलीलीटर प्रति किलोग्राम की दर से बीज शोधन एवं 5 मिलीलीटर प्रति लीटर के दर से जड़ शोधन करने के बाद आधा घंटा सुखाए उसके बाद बुवाई/रोपाई कर दे एवं जब फसल में पत्तियां आ जाए तो नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया प्लस का एक साथ 4 मिलीलीटर/लीटर के दर से पानी में घोल बनाकर छिड़काव करे। नैनो उर्वरकों के प्रयोग से कृषकों के लागत में भी कमी आएगी साथ ही यूरिया एवं डीएपी के अत्याधिक प्रयोग से जल,मृदा एवं पर्यावरण को होने वाले नुकसान से भी अवगत कराया गया । किसानो को सागरिका, लिक्विड एनपीके कंसोर्टिया एवं जल विलय उर्वरक प्रयोग बिधि के बारे में भी जानकारी दी गई।
ब्लॉक प्रमुख नरैनी श्री मनफूल पटेल जी के द्वारा कृषकों को संतुलित मात्रा में उर्वरक उपयोग के साथ वैकल्पिक उर्वरक नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं दानेदार उर्वरकों पर भारत सरकार द्वारा दी जा रही भारी भरकम सब्सिडी से भी अवगत कराया गया ।
कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषक श्री रमेश चन्द्र यादव,श्री अरुण कुमार पटेल जी. श्री भगवत प्रसाद गुप्ता जी. श्री शिवकुमार यादव जी श्री राम कुमार पटेल सहित लगभग 50 से अधिक किसानो ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!