अनुशासनहीनता पर कार्रवाई, पूर्व तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अतर्रा को अंतिम चेतावनी
अनुशासनहीनता पर कार्रवाई, पूर्व तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अतर्रा को अंतिम चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट
अतर्रा/बांदा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (उ०प्र०) ने संगठन विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। एसोसिएशन के बांदा जिलाध्यक्ष राहुल निगम ने अतर्रा के पूर्व तहसील अध्यक्ष श्री अवधेश शिवहरे को संगठन के नाम, पद, लोगो और लेटरपैड के अनाधिकृत उपयोग पर तत्काल रोक लगाने की अंतिम चेतावनी जारी की है।बिना स्पष्टीकरण दिए पद से किए गए थे बर्खास्तजारी पत्र के अनुसार, बीते 12 अप्रैल 2026 को जिला कार्यकारिणी की बैठक में अवधेश शिवहरे के खिलाफ संगठनात्मक अनुशासनहीनता और असंवैधानिक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया था। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार उन्हें तहसील अध्यक्ष के पद से पदमुक्त (बर्खास्त) कर दिया गया था। संगठन ने उन्हें स्पष्टीकरण का मौका भी दिया था, लेकिन उन्होंने तय समय में कोई जवाब नहीं दिया।
अवधेश शिवहरे की बर्खास्तगी के बाद, 15 अप्रैल 2026 को जिलाध्यक्ष राहुल निगम की अध्यक्षता में अतर्रा तहसील इकाई की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से जिला महामंत्री श्री संतोष कुशवाहा को अतर्रा का प्रभारी तहसील अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला लिया।
अनाधिकृत उपयोग करने पर कानूनी कार्रवाई के संकेत
संगठन के संज्ञान में आया है कि पदमुक्त होने के बावजूद अवधेश शिवहरे आज भी खुद को तहसील अध्यक्ष बता रहे हैं। वह संगठन के नाम, मोहर, लेटरपैड और सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल कर प्रेस विज्ञप्तियां जारी कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने उन्हें चेतावनी दी है कि वे इन गतिविधियों को तुरंत बंद करें, अन्यथा संगठन उनके खिलाफ सख्त कदम उठाएगा।




