बांदा में BJP कार्यालय पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास
तुलसी शाखा बांदा के रामपाल प्रजापति ने कराया योग, स्वस्थ और अनुशासित जीवन का दिया संदेश

*बांदा में BJP कार्यालय पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, रामपाल प्रजापति ने कराया योगाभ्यास*
*बांदा,- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, कनवारा रोड बाईपास, बांदा में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य योग शिक्षक के रूप में तुलसी शाखा बांदा के रामपाल प्रजापति उपस्थित रहे।
रामपाल प्रजापति ने पार्टी के सम्मानित पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं को योग कराया और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि संतुलित, स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने की संपूर्ण जीवन-पद्धति है। यह शरीर को ऊर्जा, मन को शांति और जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।
योगाभ्यास के बाद उन्होंने सभी से अपील की कि “आइए, योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं और स्वस्थ, समर्थ तथा समृद्ध भारत के निर्माण में सहभागी बनें।”
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक योग में भाग लिया। पूरे माहौल में योग और अनुशासन की भावना देखने को मिली।




