जिले में चर्चा का विषय प्रेरणा शिवहरे बनीं नायब तहसीलदार, रचा इतिहास
इंटरमीडिएट में 97% अंक के साथ मंडल टॉपर रही छात्रा ने पीसीएस में पाई बड़ी सफलता, जिले में खुशी की लहर

आर. बी. विश्वकर्मा
सह संपादक दमदार टीवी न्यूज
बांदा। जनपद बांदा के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा प्रेरणा शिवहरे का चयन पीसीएस परीक्षा में नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
पहले भी कर चुकी हैं उत्कृष्ट प्रदर्शन
प्रेरणा शिवहरे वर्ष 2019 बैच की छात्रा हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में इंटरमीडिएट परीक्षा में 97% अंक प्राप्त कर पूरे चित्रकूटधाम मंडल में टॉप किया था। उस समय भी उन्होंने विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया था और अब एक बार फिर उन्होंने अपनी मेहनत से नई ऊंचाई हासिल की है।
परिवार का मिला मजबूत सहयोग
प्रेरणा के पिता प्रमोद शिवहरे, निवासी बांदा हैं। प्रेरणा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और विशेष रूप से अपने बड़े भाई को दिया, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से वह इस मुकाम तक पहुंच सकीं।
विद्यालय में जश्न का माहौल
विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन अरुण कुमार निगम ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने प्रेरणा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी।
युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा
प्रेरणा शिवहरे की यह उपलब्धि यह दर्शाती है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उनकी सफलता आज के युवाओं के लिए एक मिसाल है।




