https://damdaartvnewslive247.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्य

भिण्डौरा में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, 103 मरीजों का हुआ परीक्षण

भिण्डौरा में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, 103 मरीजों का हुआ परीक्षण

आर. बी. विश्वकर्मा

सह संपादक दमदार टीवी न्यूज 

भिंडौरा (बांदा) ग्राम विकास फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को ग्राम भिण्डौरा में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने आयुर्वेद के जन्मदाता भगवान धन्वंतरि के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि निरोगी शरीर ही मनुष्य का सबसे बड़ा सुख है। उन्होंने कहा कि इलाज से बेहतर परहेज होता है। आज के समय में फास्ट फूड की बढ़ती संस्कृति ने लोगों की जीवनशैली को काफी प्रभावित किया है, जिससे अनेक बीमारियां जन्म ले रही हैं। अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार के साथ नियमित दिनचर्या अपनाना बेहद जरूरी है।

डॉ. पुष्पेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि आजकल लोगों की कमाई का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा इलाज में खर्च हो जाता है, जो गरीबी का एक बड़ा कारण बनता जा रहा है। इसलिए समय रहते स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना बहुत जरूरी है।

निशुल्क चिकित्सा शिविर में कुल 103 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श व दवाएं दी गईं। इस अवसर पर पालीवाल एवं डॉ. लाल पैथोलॉजी के मैनेजर आकाश गुप्ता ने कहा कि ऐसे शिविरों में लोगों को जांच पर मिलने वाली छूट का लाभ उठाना चाहिए।

वहीं शाश्वत कलेक्शन सेंटर तिंदवारी के सुपरवाइजर रामनरेश ने बताया कि मरीजों को जांच के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है, उनकी टीम घर से ही ब्लड सैंपल कलेक्शन की सुविधा उपलब्ध करा रही है।

चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और आयोजन की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!